UP Police Bharti 2025: पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, फायरमैन और घुड़सवार पदों पर सीधी भर्ती का मौका

अग्निवीर जवानों के हित में यूपी में योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला। जी हां, अब जो जवान ‘अग्निवीर’ बनके देश की सेवा करके लौटेंगे अर्थात रिटायर्ड होंगे, उनके लिए यूपी सरकार ने एक तगड़ी व्यवस्था कर दी है। जी हाँ, अब यूपी पुलिस की भर्ती में फायरमैन, घुड़सवार और पीएसी सिपाही वाले पदों पर 20% सीटें इन्हीं पूर्व अग्निवीर भाइयों के लिए आरक्षित होंगी।

पूर्व अग्निवीर को 20% पदों पर सीधा मौका

यूपी सरकार ने अग्निवीर जवानों के हित में बड़ा फैसला लिया है। जो जवान अग्निवीर बनकर देश की सेवा करके रिटायर्ड होंगे उनको अब यूपी पुलिस भर्ती में सीधा 20% का फायदा मिलेगा अर्थात उनको पुलिस भर्ती में 20% सीटे आरक्षित मिलेगी। यूपी सरकार अब जब भी पुलिस के पदों पर भर्ती निकाली तो अग्निवीर जवानों को यूपी सरकार जितनी भी पदों पर भर्ती निकलती है उसका 20% सीट यूपी सरकार रिटायर्ड अग्निवीर जवानों के लिए पक्की (आरक्षित) करेगी।

कब लागू होगा ये नियम?

ये सुविधा 2026 में जिनका अग्निवीर वाला चार साल का कार्यकाल पूरा हो जाएगा, उनके लिए लागू होगी। यानी 2026 के बाद जो भी अग्निवीर ड्यूटी से वापस आएंगे, उन्हें यूपी पुलिस में नौकरी पाने का बढ़िया मौका मिलेगा।

क्या-क्या मिलेगा छूट में?

सरकार ने कहा है कि जैसे पूर्व सैनिकों को उम्र में छूट दी जाती है, वैसे ही पूर्व अग्निवीरों को भी अधिकतम उम्र में तीन साल की छूट मिलेगी। साथ ही, पुलिस में भर्ती के लिए जो कुल सीटें होती हैं, उनमें से 20% सीटें उनके लिए किनारे रख दी जाएंगी – इसे क्षैतिज आरक्षण कहते हैं।

कैसे होगी भर्ती?

भर्ती उन्हीं श्रेणियों (जैसे सामान्य, ओबीसी, एससी वगैरह) में होगी, जिससे अग्निवीर आता है। मतलब अगर कोई अग्निवीर SC वर्ग से है, तो उसका चयन उसी वर्ग में मान्य होगा, आरक्षण के भीतर।

सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?

ये निर्णय 3 जून 2025 को राज्य सरकार की कैबिनेट मीटिंग में तय हुआ था। बाद में राज्यपाल की मंजूरी मिलते ही गृह विभाग ने इस पर शासनादेश निकाल दिया है।

क्या ध्यान रखा जाएगा?

यूपी सरकार ने ये बात भी साफ कर दी गई है कि कुल आरक्षण की सीमा 50% से ज़्यादा नहीं होने दी जाएगी, ताकि बाकी अभ्यर्थियों के साथ अन्याय न हो।

निष्कर्ष –

अगर आप या आपके परिवार में कोई 2026 या उसके बाद अग्निवीर सेवा पूरी करने जा रहा है, तो ये खबर बहुत काम की है। अब आपको भी मिलेगा फौज की सेवा करने के बाद यूपी पुलिस में वर्दी पहनने का मौका।

अगर यह लेख आपको पसंद आया हो तो आप इसे अपने उन दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं जो अग्निवीर की नौकरी कर रहे हैं। और अगर कोई प्रश्न हो तो आप हमें कमेंट कर सकते हैं।

Leave a Comment